बाइडन के लिए लकी साबित हो सकता है जॉर्जिया, वोटों की गिनती में ट्रंप से आगे

डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन (Joe Biden) के लिए जॉर्जिया (Georgia) से राहत भरी खबर आई है. 16 इलेक्‍टरोल वोट वाले जॉर्जिया में बाइडन ने ऐतिहासिक लीड ले ली है. अगर बाइडन अपनी लीड को बरकरार रखेंगे तो वह यहां पर चुनाव जीत जाएंगे. अधिकांश प्रमुख टेलीविज़न नेटवर्क के अनुसार, राज्य-दर-राज्य राजकीय इलेक्टोरल कॉलेज वोट में बाइडन 264 वोट के साथ ट्रंप के 213 के मुकाबले लीड पर हैं. इसके साथ ही वह जीत के आंकड़े 270 की ओर लगातार बढ़ रहे हैं.

source https://hindi.news18.com/news/world/us-elections-good-news-from-georgia-for-joe-biden-ahead-of-donald-trump-in-counting-of-votes-nodtg-3327740.html

No comments:

Post a Comment